मंगलवार, जुलाई 1, 2025
होमSocietyकुढ़नी में पंस की बैठक को डीएम ने किया संबोधित

कुढ़नी में पंस की बैठक को डीएम ने किया संबोधित

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

सात निश्चय पर जन प्रतिनिधियों को दी नसीहत

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। डीएम ने जन प्रतिनिधियों को नसीहत देते हुए कहा कि सात निश्चय योजना के साथ जन प्रतिनिधियों को इमानदारी दिखाना चाहिए। कुढ़नी प्रखंड सभागार में आयोजित पंसस की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार को ये बातें कही।
डीएम ने कहा कि योजनाओं में पैसों की कोई कमी नहीं है। जरूरत है, जनता में जागरूकता लाने की। डीएम ने पंसस सदस्यों से कहा की पंचायत के मुखिया से मिलकर योजना की राशि खर्च करने के लिए कहें। मुखिया की मांग न्यायालय में विचाराधीन है। कहा कि न्यायालय के फैसले का हम स्वागत करेंगे।
इस बीच सरकार की सबसे बड़ी सात निश्चय योजना धरातल पर काम करने लगे इसके लिए सभी को एक जुट होकर इमानदारी से साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आबादी के नजरिए से कुढ़नी प्रखंड जिले का सबसे बड़ा प्रखंड है। बावजूद इसके ओडीएफ को लेकर जागरूकता का नही होना चिंता का विषय है। कहा कि हमे घर घर जाकर लोगों को शौचालय के महत्व को समझाना होगा।
इधर, पंसस बिस्वनाथ सिंह ने आरटीपिएस काउन्टर पर लम्बी कतार व आम लोगों को होने वाले दिक्कतों को देखते हुए नए काउन्टर बनाने की मांग रखी। उप प्रमुख उषा सिंह ने कुढ़नी में अधिकारी जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों के द्वारा महिला की समस्याओं पर संवेदनशील होने की आवश्यकता जताई। कही कि प्रखंड परिसर में महिलाओं के लिए बेहतर शौचालय और कॉमन रूम नही है। पंसस योगेंद्र राम ने भी अपनी समस्या रखी। मौके पर प्रशिक्षु आईएएस सुश्री वर्षा सिंह व एसडीसी अनिल आर्या ने भी सात निश्चय योजना की विस्तार से जानकारी दी है।
पंसस के बैठक की अध्यक्षता प्रमुख नीलोफर याशमीन ने किया तथा जिलाधिकारी श्री सिंह को सात निश्चय योजना में अपने जनप्रतिनिधियों के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया। मौके पर कुढ़नी बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ नीरज कुमार सिंह, उप प्रमुख उषा सिंह, प्रखंड समन्वयक शिव कुमार, बीईओ चक्रवर्ती हरिकांत सुमन, पीओ जितेंद्र कुमार, जेएस एस राजन कुमार, महिला प्रसार पदाधिकारी रेखा वर्मा, खुर्शीद आलम व कुढ़नी थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम के आलावे प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पंसस मौजूद थे।

आरटीपिएस काउन्टर का आईएएस ने किया निरीक्षण

इससे पहले आईएएस सुश्री वर्षा सिंह एवं एसडीसी अनिल आर्या ने कुढ़नी के आरटीपिएस काउन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां मौजूद कर्मचारियों से तकनीकि बातो की पड़ताल भी किया। अधिकारी ने लोगो को हर हाल में बेहतर सुविधा देने का निर्देश दिया। इस दौरान मौके पर सीओ नीरज कुमार सिंह व समन्वयक शिव कुमार भी मौजूद थे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

गुम है किसी के प्यार में हुआ ऑफ-एयर: भाविका शर्मा और परम सिंह ने भावुक अंदाज़ में कहा अलविदा

 स्टार प्लस का लोकप्रिय धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey...

अविका गौर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन: ‘बालिका वधू’ की ‘आनंदी’ से लेकर बोल्ड बेब  तक का सफर

अविका गौर, जिनका नाम आज भारतीय टेलीविजन की दुनिया में किसी पहचान का मोहताज...

राम कपूर और स्मृति ईरानी: वजन घटाने और व्यक्तिगत परिवर्तन की यात्रा

राम कपूर और स्मृति ईरानी का व्यक्तिगत परिवर्तन और वजन घटाने की यात्रा कई...

112 साल पहले बनी बॉलीवुड की पहली डबल रोल वाली फिल्म

बॉलीवुड को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में दादा साहब फाल्के का महत्वपूर्ण योगदान...

More like this

112 साल पहले बनी बॉलीवुड की पहली डबल रोल वाली फिल्म

बॉलीवुड को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में दादा साहब फाल्के का महत्वपूर्ण योगदान...

चीन का दावा: दलाई लामा के चयन का अधिकार केवल चीन के पास, यह परंपरा 1793 से चली आ रही है

चीन ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि दलाई लामा के चयन...

कल से लागू होगा नया नियम: तत्काल टिकट बुकिंग के लिए IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करें

IRCTC को आधार से लिंक कैसे करें: कल यानी 1 जुलाई 2025 से एक...

आज का राशिफल, 30 जून 2025: मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए राशिफल

30 जून 2025 का राशिफल मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए...

बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

बिहार में सोमवार को मौसम काफी बदल सकता है। पटना में बादल छाए रहेंगे,...

सीतामढ़ी में भव्य मां जानकी मंदिर का निर्माण: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर पुनौराधाम का विकास

सीतामढ़ी को एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में बदलने के लिए एक विशाल परियोजना...

बिहार चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने शुरू किया विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत, चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की...

पुरी रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़: तीन की मौत, 50 से अधिक घायल

पुरी, ओडिशा में रथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जब गुडिंचा मंदिर...

आज का राशिफल: 29 जून 2025 – जानें किस राशि के लिए होगा शुभ और किसके लिए सामान्य

राशिफल का निर्धारण ग्रह-नक्षत्रों की चाल और उनकी स्थिति से किया जाता है। यह...

बिहार में मौसम का बदलाव: राज्य में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम में आज से बड़ा बदलाव होने की संभावना है। भारतीय मौसम...

पटना आ रहे बाबा बागेश्वर, गांधी मैदान में होगा सनातन महाकुंभ, लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

बिहार की राजधानी पटना एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन की तैयारी कर रही है। देशभर...

पटना में निकली पुरी जैसी भव्य रथ यात्रा, श्रद्धा और भक्ति में डूबा शहर

बिहार की राजधानी पटना ने आज एक बार फिर आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक एकता का...

आज का राशिफल – 28 जून 2025 जानिए किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

शनिवार, 28 जून 2025 का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो...

दक्षिण बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, रविवार से उत्तर बिहार में भी बरसात तेज

दक्षिण बिहार के जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी पटना सहित...

बिहार सरकार ने त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए 299 नई बसों की शुरुआत की

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनावी...
Install App Google News WhatsApp